शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल:अलीगढ़ में 7 खंड शिक्षा अधिकारी आए; 6 का तबादला
शिक्षा विभाग में सोमवार देर रात खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। शासन की ओर से जारी सूची में अलीगढ़ को 7 नए खंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं, जबकि जिले में तैनात 6 अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इस फेरबदल से जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती व्यवस्था बदलेगी। तबादला आदेश के मुताबिक, चंद्रभूषण प्रसाद को गौतमबुद्धनगर, गिरिराज सिंह को हाथरस, राज कुमार को कासगंज, अमित सक्सेना और अंकित मिश्रा को एटा, देवेंद्र कुमार सिंह को संभल और दिलीप कुमार को बदायूं से अलीगढ़ भेजा गया है। अलीगढ़ से 6 अधिकारी दूसरे जिलों में गए वहीं, अलीगढ़ में तैनात राम शंकर और विनोद कुमार का तबादला हाथरस किया गया है। अवधेश कुमार सोनकर और सुबोध कुमार को बुलंदशहर भेजा गया है। जितेंद्र कुमार को कासगंज और विद्यानन्दन देपुरिया को बदायूं में नई तैनाती दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)