पिता की डांट से नाराज बेटे ने सुसाइड किया:लखनऊ में निमंत्रण में जाने से मना किया था, फंदे से लटका मिला शव
लखनऊ में पिता की डांट से नाराज बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह एक निमंत्रण में जाने की जिद कर रहा था। इस पर पिता ने फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर सुजीत (20) कमरे में चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा। सुजीत का शव फंदे से लटक रहा था। घटना मोहनलालगंज स्थित गोपालखेड़ा गांव की है। बिना किसी से बात किए कमरे में गया पुलिस के मुताबिक, सुजीत कश्यप पुत्र रामचंदर गोपालखेड़ा का रहने वाला था। शनिवार रात निमंत्रण में जाने से मना करने पर पिता ने उसे परिवार में सबके सामने फटकार लगाई थी। इससे वह नाराज हो गया था। गुस्से में बिना किसी से बात किए कमरे में चला गया। सुजीत ने कमरे में लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई आशीष ने खिड़की से अंदर देखा। उन्हें सुजीत का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया सुजीत के सुसाइड करने से घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा समेत जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पारिवारिक बात को लेकर सुजीत के नाराज होने की बात सामने आई है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश ने लैपटॉप बांटे:कहा-हम कथा के खिलाफ नहीं, भाजपा वाले तो हनुमान को नचवाते हैं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने 200 बच्चों को लैपटॉप और बैग बांटे। ये सभी छात्र यूपी के अभिनव स्कूलों के हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों से लखनऊ के सपा मुख्यालय में बुलाया गया था। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)