सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए सपा ने कमेटी बनाई:राम गोपाल अगुआई करेंगे; इकरा हसन, श्यामलाल, राजीव राय शामिल, दिल्ली रवाना होंगे
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में अध्यक्ष के अलावा सांसद राजीव राय, सांसद इकरा हसन और सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह कमेटी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और उनकी गठबंधन समिति के साथ समन्वय बनाएगी। दरअसल, कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी हैं। दरअसल, इससे पहले दोनों दलों के बीच 17 नवंबर को दिल्ली में बैठक होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। एक दिन पहले सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में अखिलेश यादव और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के बीच सीट शेयरिंग के ड्राफ्ट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद कांग्रेस ने नई रणनीति पर होमवर्क करने के लिए समय मांगा था, जिसके चलते बैठक आगे बढ़ाई गई थी। कमेटी में ये नाम क्यों शामिल किए, ये जानिए सपा नेतृत्व ने इस कमेटी के गठन में अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच पिछली बैठक 17 नवंबर (मंगलवार) को दिल्ली में प्रस्तावित थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। इस बैठक से ठीक एक दिन पहले दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब का विमोचन कार्यक्रम था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व (सोनिया गांधी व राहुल गांधी) के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी। चर्चा में सीट शेयरिंग के एक शुरुआती ड्राफ्ट और जीत की संभावना वाली सीटों पर फोकस करने की सहमति बनी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने और पूरी तैयारी (होमवर्क) करने के लिए कांग्रेस को 2 से 3 दिन का समय चाहिए था, इसी वजह से 17 नवंबर की बैठक को आगे बढ़ाया गया। बैठक टलने से पहले कांग्रेस ने सपा को 181 संभावित सीटों की सूची सौंपी थी, जिस पर सपा के कई नेताओं (जैसे एसटी हसन) ने नाराजगी जताई थी और इसे अव्यावहारिक बताया था। हालांकि, शीर्ष नेतृत्व की बातचीत के बाद दोनों दल संख्या के बजाय 'जिताऊ उम्मीदवार' के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने को तैयार हुए।
-----
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)