घर से निकले युवक का शव गांव के पास मिला:फर्रुखाबाद में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; पुलिस ने फॉरेंसिक से जांच कराई

Nov 12, 2026 - 12:23
0
घर से निकले युवक का शव गांव के पास मिला:फर्रुखाबाद में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; पुलिस ने फॉरेंसिक से जांच कराई
फर्रुखाबाद में जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला चाहर गांव निवासी दीपक राजपूत का शव गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। युवक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। परिजनों के मुताबिक, दीपक बुधवार शाम घर से निकला था। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर 112 पुलिस, थाना पुलिस, सीओ और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड घटनास्थल को सूंघने के बाद पास के आम के बाग तक गया और फिर लौट आया। देखिए तीन तस्वीरें… फोन आने के बाद घर से निकला था दीपक दीपक की बहन प्रीति ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम उसके पास फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिवार को गुरुवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। बड़े भाई जबर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सभी ने साथ खाना खाया था। इसके बाद वह गांव में शुरू हुई रामलीला देखने चले गए थे। दीपक बोरिंग मशीन से समरसेबल की बोरिंग का काम करता था। उसके पिता का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां गुड्डी देवी, तीन भाई और तीन बहनें हैं। शव मिलने की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User