मेरठ में बेटे की हत्या के मामले में सुनवाई:डीजे कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल, मां ने प्रेमी संग किया था बेटे का मर्डर
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में छह साल के अंगदवीर हत्याकांड में आज गुरुवार से सुनवाई शुरू हो रही है। जून 2026 में बहसूमा में मां गुरप्रीत ने अपने प्रेमी अर्पित शर्मा के साथ मिलकर बेटे अंगदवीर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था।
आरोपी ने पूछताछ में बच्चे को नहर में फेंक दिया था।
पिता करते थे दुबई में नौकरी, पटियाला में कराया था अंगद का एडमिशन
जानकारी के अनुसार अंगदवीर के पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां मायके गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में रह रहे थे। छह वर्षीय अंगदवीर का दाखिला उसकी बुआ ने पटियाला के एक स्कूल में कराया था। वह वहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले उसकी मां पटियाला पहुंची, जहां से उसे छुट्टियों में अपने साथ बहसूमा लेकर आई थी।
घर के बाहर खेलते समय हुआ अपहरण
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगद वीर साइकिल चला कर घर आया था। साइकिल को घर के अंदर खड़ी कर बाहर खेलने चला गया। तभी सफेद रंग की वैगनआर कार आई और बदमाश बच्चे को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर फरार हो गए। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो दादी बलजिंदर कौर ने तलाश शुरू की।
काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो दादी और अन्य परिजनों ने शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों में फोन कर पूछा गया, लेकिन अंगद के बारे में जानकारी होने से सभी ने इनकार कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)