बांके बिहारी के पास जमकर चले लात घूंसे:दर्शन कराने को लेकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के पास दर्शन कराने को लेकर तीर्थ पुरोहितों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई। मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब झगड़ा करने वालों की तलाश कर रही है। स्नेह बिहारी मंदिर के सामने हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति और लाल कपड़ा पहने युवक में झगड़ा हो रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और घूंसे चला रहे हैं। आपस में होती मारपीट के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग बीच बचाव की कोशिश भी करते हैं,लेकिन मारपीट पर आमादा लोग किसी की नहीं सुनते। स्नेह बिहारी मंदिर के बाहर हुई इस मारपीट के कारण श्रद्धालु सहमे नजर आते हैं। बुजुर्ग ने किया मामला शांत करने का प्रयास आपस में झगड़ा कर रहे लोगों को अलग करने के लिए मौके पर मौजूद लोग प्रयास करते हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी दिखाकर उनको रुकने के लिए कहते हैं। लेकिन मारपीट करने पर आमादा किसी की नहीं सुनते। झगड़ा करते करते दोनों पक्ष गिर पड़ते हैं लेकिन एक दूसरे पर हाथ छोड़ना नहीं छोड़ते। करीब दस मिनट तक होती रही मारपीट के बाद दोनों एक दूसरे को धमकी देते हुए मौके से भाग जाते हैं। जांच में जुटी पुलिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाई दूज के दिन का है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है इसके साथ ही झगड़ा करने वालों की भी पहचान की जा रही है। इस मामले में जो वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)