शाहजहांपुर में 15 नवंबर को मनेगा श्याम जन्मोत्सव:जयपुर और स्थानीय भजन गायक देंगे प्रस्तुति, महंत मोहनदास जी महाराज पहली बार आएंगे

Nov 12, 2026 - 12:23
0
शाहजहांपुर में 15 नवंबर को मनेगा श्याम जन्मोत्सव:जयपुर और स्थानीय भजन गायक देंगे प्रस्तुति, महंत मोहनदास जी महाराज पहली बार आएंगे
शाहजहांपुर के खाटू श्याम मंदिर में 15 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां कई महीनों से चल रही हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर के मीटिंग हॉल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अशोक अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव पर भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जयपुर से संजय पारीक और सपना मिश्रा भजनों की प्रस्तुति देंगे। शाहजहांपुर की सुभी सरगम भी अपनी आवाज से श्याम भक्तों को भावविभोर करेंगी। पहली बार शाहजहांपुर आएंगे महंत मोहनदास जी महाराज आयोजन में सेवक परिवार के स्वामी आलू सिंह जी महाराज के पौत्र और निज मंदिर श्री खाटूधाम के पुजारी सेवक परिवार से जुड़े महंत मोहनदास जी महाराज भी शामिल होंगे। वह पहली बार शाहजहांपुर आ रहे हैं। उनके सानिध्य में कीर्तन होगा और वह खुद भी भजन प्रस्तुत करेंगे। श्याम भक्तों से स्वागत की अपील मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने श्याम भक्तों से महंत मोहनदास जी महाराज का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाटूधाम श्याम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लोग शाहजहांपुर के खाटू श्याम मंदिर को भी इसी भाव से देखते हैं। भक्त बाबा के दरबार में अपनी परेशानियां लेकर आते हैं और विश्वास के साथ मनोकामनाएं रखते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User