पप्पू चौधरी बोले, सिद्धार्थ के चुनाव से फर्क नहीं पड़ेगा:सिद्धार्थनगर में तीन बार के विधायक ने मतदाताओं से मांगा समर्थन, अटकलों को बताया भ्रामक

Nov 15, 2026 - 09:01
0
पप्पू चौधरी बोले, सिद्धार्थ के चुनाव से फर्क नहीं पड़ेगा:सिद्धार्थनगर में तीन बार के विधायक ने मतदाताओं से मांगा समर्थन, अटकलों को बताया भ्रामक
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने सिद्धार्थ चौधरी के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के भाजपा से चुनाव लड़ने या पार्टी में रहने से उनके खुद चुनाव लड़ने के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन और सहयोग की अपील भी की। सिद्धार्थ से पारिवारिक रिश्ता होने से किया इनकार पप्पू चौधरी ने कहा कि सिद्धार्थ चौधरी से उनका कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी साधना चौधरी और बेटे सिद्धार्थ से संबंधों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि साधना चौधरी से उनके संबंध लंबे समय से अलग हैं और सिद्धार्थ 1995 से अपनी मां के साथ रह रहे हैं। उनके मुताबिक, सिद्धार्थ से उनका पिता-पुत्र जैसा कोई संबंध नहीं है। दोनों के बीच कई मुकदमे भी चल रहे हैं। 1987-88 में शुरू की थी राजनीति पप्पू चौधरी ने बताया कि उन्होंने 1987-88 में राजनीति शुरू की थी। 1993 और 1996 में भाजपा के टिकट पर शोहरतगढ़ से विधायक चुने गए। वर्ष 2001 में उन्होंने राजनाथ सिंह की सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। उस चुनाव में उनकी पूर्व पत्नी साधना चौधरी भाजपा के टिकट पर मैदान में थीं। दिनेश सिंह और मुमताज अहमद भी प्रत्याशी थे। पप्पू चौधरी के मुताबिक, साधना चौधरी के चुनाव लड़ने से उनके चुनावी समीकरण पर असर पड़ा और वह कम मतों से हार गए। 2007 में कांग्रेस के टिकट पर बने विधायक वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में दिनेश सिंह सपा, साधना चौधरी भाजपा, मुमताज अहमद बसपा और पप्पू चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में पप्पू चौधरी ने जीत दर्ज की और तीसरी बार विधायक बने। उन्होंने 2012 और 2022 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली। साधना चौधरी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से है पारिवारिक रिश्ता पप्पू चौधरी के मुताबिक, साधना चौधरी का संबंध महाराजगंज के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के परिवार से है। साधना उनकी बहन हैं। इस लिहाज से सिद्धार्थ चौधरी पंकज चौधरी के भांजे हैं। मतदाताओं से मांगा सहयोग पप्पू चौधरी ने मतदाताओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात इसलिए स्पष्ट की है, ताकि क्षेत्र के लोग किसी भ्रम में न रहें। उन्होंने मतदाताओं से तन-मन-धन से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि वह जनता के बीच अपनी राजनीतिक भूमिका जारी रखना चाहते हैं। तीन बार विधायक रह चुके पप्पू चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User