प्रदूषण फैलाने पर RMC प्लांट पर 10 लाख जुर्माना:ग्रेप-3 लागू; हवा की रफ्तार बढ़ने से AQI 51 अंक घटकर 203 पर आया

Nov 17, 2026 - 17:25
0
प्रदूषण फैलाने पर RMC प्लांट पर 10 लाख जुर्माना:ग्रेप-3 लागू; हवा की रफ्तार बढ़ने से AQI 51 अंक घटकर 203 पर आया
हापुड़ में ग्रेप-3 (GRAP-3) लागू होने के बावजूद प्रदूषण फैलाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने धौलाना के गालंद स्थित अल्ट्राटेक RMC (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दूसरी ओर, मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से जिले के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में 51 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा सोमवार के मुकाबले मंगलवार को जिले की हवा में सुधार देखने को मिला। सोमवार को जहां AQI 254 दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार शाम 4 बजे यह 51 अंक घटकर 203 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे वातावरण में जमा प्रदूषित कणों को छंटने में मदद मिली। हालांकि, 203 AQI होने के बावजूद जिले की हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। नियम उल्लंघन पर सख्त हुआ विभाग पिछले कई दिनों से जिले में बढ़े प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड औद्योगिक इकाइयों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण के तय मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। फैक्ट्रियों की लगातार की जा रही निगरानी: एई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता (AE) विपुल कुमार ने बताया कि जिले में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है और फैक्ट्रियों की नियमित निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गालंद स्थित अल्ट्राटेक RMC प्लांट पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User