आगरा नगर निगम ने अभियान चला जब्त किए ठेल-ढकेल:निर्धारित स्थानों से सड़कों और मुख्य मार्गों तक जमा रखा था कब्जा, सुबह-शाम लगता था जाम
नगर निगम ने सड़कों पर ठेल-ढकेल लगाने वालों के खिलाफ मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तय स्थानों से मुख्य मार्गों तक ठेलों का जमावड़ा लगने से सुबह और शाम के समय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसकी शिकायतें लगातार नगर निगम को प्राप्त हो रही थीं। जिसके बाद अभियान चला एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त की गईं। कुछ दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया तो टास्क फोर्स को मोर्चा संभाला पड़ा। न्यू आगरा सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा निर्धारित स्थानों के बजाय मुख्य सड़क तक ठेल-ढकेल लगाकर सब्जियों की बिक्री की जा रही थी। इसके चलते न्यू आगरा-दयालबाग रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। सड़क पर ठेल खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों और राहगीरों की ओर से इस समस्या की शिकायत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से की गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय एसएफआई जागेंद्र सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त कर लीं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई से आसपास अफरातफरी का माहौल रहा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क पर ठेल-ढकेल लगाए जाने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)