यात्री शेड के सामने वाहन खड़े, पिंक शौचालय बंद:रामपुर रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को बैठने की जगह नहीं

Nov 15, 2026 - 08:27
0
यात्री शेड के सामने वाहन खड़े, पिंक शौचालय बंद:रामपुर रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को बैठने की जगह नहीं
रामपुर रेलवे स्टेशन के सामने नगर पालिका की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री शेड अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। शेड के सामने लोग दोपहिया और अन्य वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे यात्रियों के बैठने और आराम करने की जगह घिर गई है। वहीं, पास में बना पिंक शौचालय भी लंबे समय से बंद है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यात्री शेड के सामने खड़े हो रहे वाहन रेलवे स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है। ट्रेन के इंतजार में बैठने और आराम करने के लिए नगर पालिका ने स्टेशन के सामने यात्री शेड बनवाया था। लेकिन मौजूदा समय में शेड के सामने ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल पाती। खासकर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को इधर-उधर खड़े होकर समय बिताना पड़ता है। पिंक शौचालय पर लंबे समय से ताला यात्री फुरकान ने शनिवार रात करीब 11 बजे बताया कि यात्री शेड के सामने से वाहनों को हटाया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को बैठने और आराम करने की जगह मिल सके। साथ ही पिंक शौचालय का ताला भी खुलना चाहिए। उनका कहना है कि शौचालय बंद होने के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि यहां कई साल से इसी तरह वाहन खड़े किए जा रहे हैं। शौचालय पर भी ताला लगा रहता है। जरूरत पड़ने पर लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है। प्रशासन को समस्या का समाधान कराना चाहिए। जल्द हटवाए जाएंगे वाहन और खुलेगा शौचालय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पिंक शौचालय का ताला बहुत जल्द खुलवाया जाएगा। यात्री शेड के सामने वाहन खड़े करने वालों को चिह्नित कर वाहन हटवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User