परमहंस समिति में नई कार्यकारिणी का गठन:शांतिपूर्ण चुनाव में मसूद जैदी वरिष्ठ और अनूप टंडन कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Nov 22, 2026 - 14:04
0
परमहंस समिति में नई कार्यकारिणी का गठन:शांतिपूर्ण चुनाव में मसूद जैदी वरिष्ठ और अनूप टंडन कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
गोमती नगर जनकल्याण समिति से संबद्ध परमहंस जनकल्याण समिति, विवेक खंड-3 का चुनाव महासमिति के संविधान के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा एडवोकेट ने महासमिति के पर्यवेक्षक संजय निगम की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। इसमें आरडी चौबे को अध्यक्ष, मसूद जैदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनूप कुमार टंडन को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। सैफ सिद्दीकी को सचिव, जबकि अतुल कुमार टंडन और राहुल कुमार गर्ग को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली। शरद देवड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविन्द्र नाथ तिवारी, एमबी सिंह, प्रेम प्रकाश दीक्षित और रणविजय सिंह शामिल किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User