प्रतापगढ़ में बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड एयरफोर्स-कर्मी की मौत:राहा टीकर चौराहे पर बैंक जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

Sep 28, 2026 - 14:07
0
प्रतापगढ़ में बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड एयरफोर्स-कर्मी की मौत:राहा टीकर चौराहे पर बैंक जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
प्रतापगढ़ के राहा टीकर चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसे में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी कमलेश वर्मा (49) की मौत हो गई। सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी बुलेट बाइक में टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार कमलेश वर्मा सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर रामगंज गांव के थे। एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद वह बैंक ऑफ बड़ौदा, परदेपुर में अकाउंटेंट थे। वह सोमवार सुबह घर से बैंक जा रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बोलेरो का नंबर UP 72 BW तक पढ़ा। उदयपुर थाना प्रभारी दीप नारायण और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमलेश वर्मा को सीएचसी सांगीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी रामयशी वर्मा, बेटे राघवेंद्र वर्मा (लगभग 18 वर्ष), बेटी कविता वर्मा और मां मीरा देवी गम में थीं। पुलिस फरार बोलेरो और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User