मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर हादसा, पटरी पर गर्दन रखकर लेटा था

Nov 08, 2026 - 15:47
0
मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर हादसा, पटरी पर गर्दन रखकर लेटा था
उन्नाव में रविवार दोपहर लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 45 साल के अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची GRP ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 67/17 और 67/19 के बीच एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरी और उसकी चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति ने पटरी पर गर्दन रख दी थी। सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। कपड़ों के आधार पर पहचान कराने की कोशिश मृतक ने चेकदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी थी। पुलिस ने कपड़ों के आधार पर भी उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर करीब 45 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User