प्रयागराज में दिन में धूप, रात को छाने लगी धुंध:हल्के कोहरे का भी दिखने लगा असर, अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड

Nov 03, 2026 - 09:14
0
प्रयागराज में दिन में धूप, रात को छाने लगी धुंध:हल्के कोहरे का भी दिखने लगा असर, अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड
प्रयागराज में तूफान के असर के बाद मंगलवार सुबह से मौसम साफ नजर आ रहा है। सुबह से ही आसमान में तेज धूप खिली हुई है। धूप निकलने से लोगों को बारिश और ठंडी हवाओं से राहत मिली है। वहीं, दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग नजर आने लगा है। दिन में धूप निकलने से जहां गर्माहट महसूस हो रही है, वहीं रात होते ही शहर के कई इलाकों में धुंध छाने लगी है। हल्के कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। इससे सुबह और देर रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। दिन में बढ़ेगा तापमान, रात में रहेगी हल्की ठंड पिछले दिनों हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी। अब बारिश का दौर थमने और आसमान साफ होने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि शाम और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। रात में धुंध और हल्के कोहरे का असर मौसम में बदलाव के साथ रात के समय धुंध का असर भी दिखने लगा है। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा नजर आने से सुबह के समय भी दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को रात और सुबह के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान दिन में तेज धूप और रात में ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह और रात में बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवाओं से बचाव करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User