कीर्तिवर्धन सिंह बोले- विपक्ष में घबराहट और बौखलाहट है:सत्ता का फायदा उठाकर देश को लूटा, विपक्ष के पास ठोस मुद्दे नहीं

Nov 03, 2026 - 10:04
0
कीर्तिवर्धन सिंह बोले- विपक्ष में घबराहट और बौखलाहट है:सत्ता का फायदा उठाकर देश को लूटा, विपक्ष के पास ठोस मुद्दे नहीं
गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयानों पर पलटवार किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद देश में बहुत कम दिखाई पड़ते हैं। विपक्षी नेताओं के बीच घबराहट और बौखलाहट साफ नजर आ रही है कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, "इन लोगों ने हमेशा सत्ता का दुरुपयोग कर देश को लूटने का काम किया है। आज जब इनके हाथों से सत्ता फिसल चुकी है, तो ये बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनकर देश का चौकीदार बनाया है। जनता सरकार के कार्यों और नीतियों का लाभ देख रही है। आगामी चुनावों में भी जनता विपक्ष के बयानों का जवाब देगी। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले वहां निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाते थे, लेकिन जब जनता ने अपने मताधिकार का खुलकर प्रयोग किया तो भाजपा के प्रति भारी जनसमर्थन देखने को मिला। उनके मुताबिक, देश और समाज के भविष्य को आगे ले जाने के लिए जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है। SIR पर बोले- मृत मतदाताओं के नाम हटाना सामान्य प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर उठाए गए सवालों को लेकर भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले SIR का वास्तविक मतलब समझना चाहिए। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, "मतदाता सूची से केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए गए हैं, जो दो जगह यानी गांव और शहर दोनों जगह पंजीकृत थे और उन्होंने किसी एक जगह का चयन किया, या फिर जो मतदाता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मृत व्यक्तियों के नाम हटाना एक सामान्य और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रिया है।" उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उसे केवल भाजपा के खिलाफ बयानबाजी और आरोप लगाने हैं, लेकिन जनता सब समझती है और आने वाले चुनावों में विपक्ष की इन कोशिशों का जवाब देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User