झांसी के नए कमिश्वर कृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण:बोले- इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाली सरकार की सभी योजनाओं समय से पूरा कराएंगे

Nov 02, 2026 - 19:57
0
झांसी के नए कमिश्वर कृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण:बोले- इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाली सरकार की सभी योजनाओं समय से पूरा कराएंगे
झांसी के नवनियुक्त कमिश्नर कृष्ण कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद मंडल के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। डीएम गौरांग राठी से झांसी में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। कमिश्नर कृष्ण कुमार ने कहा- सरकार की जो भी प्राथमिकता है, वो मेरी प्राथमिकता है। यहां डिफेंस कोरिडोर और बीडा बनाया गया है। ताकि यहां उद्योग स्थापित हो। यूपी में अभी तक झांसी मंडल को पिछड़ा एरिया समझा जाता था। हम लोगों का प्रयास रहेगा कि सरकार की जो भी योजनाएं इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए आ रही है, उनको समय से पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि अभी जो भी योजनाएं चल रही हैं, हम उम्मीद करेंगे कि वो समय से पूरा करें। विकास एक सतत प्रक्रिया है। वो भी आगे होगा। हमारे जिस तरह से साधन हमें मिलते रहेंगे। शासन के जो निर्देश प्राप्त होंगे, हम लोग काम करेंगे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को प्रशासनिक फेरबदल किया था। इसमें 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया था। वह इससे पहले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। इससे पहले 30 अक्टूबर को मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे रिटायर हो गए थे। नए मंडलायुक्त के सामने झांसी, जालौन और ललितपुर में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने की चुनौती होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User