पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा-रहे युवक से मारपीट:सहारनपुर में दो युवकों ने दम्पत्ति पर डंडों से हमला किया, FIR

Nov 08, 2026 - 11:44
0
पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा-रहे युवक से मारपीट:सहारनपुर में दो युवकों ने दम्पत्ति पर डंडों से हमला किया, FIR
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में पत्नी को डॉक्टर से दवाई दिलाने जा रहे एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले युवक और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार सुबह दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गागलहेड़ी निवासी मनव्वर पुत्र शमीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर की शाम वह अपनी पत्नी गुलशन को दवाई दिलाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। शाम करीब 6:45 बजे जब वह जनता गार्डन के सामने पहुंचा, तभी पीछे से दो युवकों ने आवाज लगाकर उसे रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, दोनों युवकों की पहचान आयान और नाजिम उर्फ सोनू के रूप में हुई है। दोनों हरोड़ा स्थित मीट फैक्ट्री में गेट नंबर-5 पर ड्यूटी करते हैं। आरोप है कि दोनों ने उसे और उसकी पत्नी को गाली देनी शुरू कर दी। मनव्वर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। मनव्वर का आरोप है कि दोनों युवकों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और वे नशे में थे। गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों ने पास में पड़े डंडे उठा लिए। इसके बाद लात-घूंसों और डंडों से उसके साथ मारपीट की। पति को पिटता देख पत्नी गुलशन ने शोर मचाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर आसपास से राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित मनव्वर की तहरीर पर गागलहेड़ी थाना पुलिस ने आयान और नाजिम उर्फ सोनू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User