लखीमपुर-खीरी में छात्र-छात्रा की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट:हैंगिंग बताई गई मौत की वजह, पेड़ से लटके मिले थे शव
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र में लापता छात्र-छात्रा के शव मिलने के मामले में बुधवार देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ दोनों शवों का परीक्षण किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। हालांकि, पोस्टमार्टम की लिखित रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। स्कूल से घर नहीं लौटे थे दोनों जहांनगर गांव की रहने वाली आरुषि यादव कक्षा 11 और सुधाकर यादव कक्षा सात में पढ़ते थे। दोनों जिला पंचायत इंटर कॉलेज, औरंगाबाद के छात्र थे। मंगलवार को स्कूल जाने के बाद दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार दोपहर दोनों के शव औरंगाबाद के पास मूड़ा-बसही मार्ग पर एक जामुन के पेड़ से लटके मिले। दोनों स्कूल की ड्रेस में थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव में पुलिस तैनात, सभी पहलुओं की जांच बुधवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। शुरुआती चिकित्सकीय जानकारी में किशोरी के ब्लड सैंपल से जुड़ी एक स्थिति का उल्लेख सामने आया है। हालांकि, इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। CO मितौली यदुवेंद्र यादव और मैगलगंज इंस्पेक्टर अखिलेश गंगवार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर अफेयर की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… स्कूल से लापता छात्र-छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले:लखीमपुर में भाई बोला- बहन के साथ रेप हुआ, उसे मारकर टांग दिया लखीमपुर खीरी में बुधवार दोपहर छात्र-छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले। छात्रा के शव से ब्लीडिंग हो रही थी। दोनों मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे थे। छात्रा के भाई ने बहन से रेप का आरोप लगाया। उसने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। लड़के लड़की के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शवों को पेड़ से उतारने का विरोध किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)