पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी:केंद्रों के पास डायल 112 की गाड़ियां रहेंगी, फर्रुखाबाद में कल 22 केंद्रों पर दो पालियों में PET

Oct 24, 2026 - 18:45
0
पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी:केंद्रों के पास डायल 112 की गाड़ियां रहेंगी, फर्रुखाबाद में कल 22 केंद्रों पर दो पालियों में PET
फर्रुखाबाद में रविवार को 22 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) दो पालियों में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और शाम को 3 से 5 बजे तक चलेगी। पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर रहेंगे। पीईटी परीक्षा के लिए जनपद में 22 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। बताया गया कि एक पाली में 8000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया पीईटी परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर सहित 1 नवंबर को होगी। यह छह पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली दो-दो घंटे की है। प्रत्येक पाली में 8000 के करीब अभ्यर्थी रहेंगे। 22 केंद्र हैं जनपद में सभी जगह सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सभी की ब्रीफिंग भी की जा चुकी है। ट्रैफिक की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। सभी नोडल अधिकारियों को सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न करने के लिए निर्देशित किया गया है। केंद्रों के पास डायल 112 की गाड़ी रहेगी मौजूद एसपी आरती सिंह ने बताया प्रत्येक केंद्र पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्यदाई संस्था द्वारा बायोमेट्रिक कराकर ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी केंद्रों पर इंस्टॉल किए गए हैं। पुलिस लाइन में भी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू हो जाएगा। इसके अलावा केंद्रों के आसपास 112 की गाड़ियां भी मौजूद रहेगी। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ-साथ जो ड्यूटी लगाई गई है, उनकी भी ब्रीफिंग की जा चुकी है। परीक्षा को लेकर पूरी व्यवस्था सुद्रण है। पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User