मुरादाबाद की जूडो टीम अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा लेगी:लखनऊ में स्पर्धा ओलंपियाड के मुकाबले रविवार से, कई देशों के खिलाड़ी शामिल
मुरादाबाद की आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल की जूडो टीम स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड 2026 में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंची है। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में टीम का जोरदार स्वागत हुआ। प्रतियोगिता के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे। इस ओलंपियाड में श्रीलंका, भूटान और नेपाल समेत कई देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इससे आरएसडी एकेडमी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने और अपना खेल कौशल सुधारने का मौका मिलेगा। टीम के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। जूडो कोच मयंक कश्यप की देखरेख में टीम तैयारी कर रही है। खिलाड़ियों का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय और मुरादाबाद का नाम रोशन करना है। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने टीम को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)