यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी को CID सीरियल याद आया; सांसद ने फांदी दीवार; महिला नेता ने थप्पड़ मारे; श्रद्धा दुबे-शिवा का नया वीडियो
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आगरा में एमएलसी चुनाव में 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग के प्रस्ताव को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी द्वारा माफिया को किक मारने की बात कहने और सीआईडी सीरियल का जिक्र करने वाले बयान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- आगरा के 3 बूथों पर MLC चुनाव की दोबारा वोटिंग, सपा प्रत्याशी ने कहा था- बूथ कैप्चरिंग हुई आगरा में MLC चुनाव में 3 बूथ पर दोबारा वोटिंग 26 अक्टूबर को होगी। डीएम ने इन बूथों पर हुए मतदान को कैंसिल करने की सिफारिश की थी। इन 3 बूथ में खेरागढ़- बूथ नंबर 20, सैंया-बूथ नंबर 21 और फतेहाबाद- बूथ नंबर 26 है। शुक्रवार को 11 सीटों पर हुए मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी और MLC डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- मैं होता तो माफिया को दो किक मारता, CID सीरियल का भी जिक्र किया सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ में भूमाफिया ने पुलिस विभाग की जमीन अपने नाम करा ली थी और पुलिस मौन बनी रही। उन्होंने कहा, “मैं आपकी जगह होता तो उसे बुलाता, दो किक मार जमीन खाली कराता। योगी ने कहा- CID सीरियल को देख लोग सोचते थे कि कैसे एक डॉक्टर अपराधी को एक बाल के सहारे पकड़ने में सहायता करता था। आज सपना हकीकत बन रहा। पूरी खबर पढ़ें 3- वाराणसी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से उतरे कमांडो, सुखोई ने स्टंट दिखाए वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन 100 विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। सारंग हेलिकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर तिरंगा बनाया। राफेल और सुखोई समेत 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। कमांडो हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे और रस्सी के सहारे वापस हेलिकॉप्टर पर चढ़ गए। एयर शो देखने भारी भीड़ उमड़ी। एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो हो रहा। पूरी खबर पढ़ें 4- सपा बोली-TGT भर्ती में OBC के लिए पद कम किए, चेयरमैन ने कहा- आरक्षण बिल्कुल सही यूपी के एडेड स्कूलों में शिक्षकों-प्रधानाचार्यों की भर्ती विज्ञापन में आरक्षण की अनदेखी के आरोपों पर चेयरमैन प्रशांत कुमार बोले- आरक्षण स्कूलवार खाली पदों के आधार पर किया गया है। सपा का दावा है- OBC आरक्षण कम किया गया, EWS के लिए 16% से अधिक सीटें रिजर्व की गई हैं। UPESSC ने TGT के 17,735 पदों सहित 20 हजार से अधिक पद पर भर्ती निकाली है। पूरी खबर पढ़ें 5- सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में भर्ती सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को उल्टियां होने और पेट में तेज दर्द के बाद उन्हें लखनऊ लाया गया। अस्पताल के मुताबिक, उनके पैंक्रियास में सूजन और हल्का पीलिया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अफजाल के भतीजे सुहैब अंसारी उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मॉडल श्रद्धा शिवा का हाथ पकड़ फ्लैट से उतरते दिखी, साथ में बहन भी थी लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के दो और वीडियो सामने आए हैं। एक में वह लेट नाइट पार्टी के बाद अकेले लौटती दिख रही है। दूसरे में वह सीढ़ियों से शिवा का हाथ पकड़कर उतर रही। साथ में बहन रश्मि भी है। पुलिस ने तीनों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 7- प्रतापगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष पर जेसीबी से बरसाए फूल, चांदी का मुकुट पहनाया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना का जोरदार स्वागत हुआ। जेसीबी से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। चांदी का मुकुट पहनाया। गाड़ी के आगे पांच घोड़े चले। लालगंज तक 15 किमी के रास्ते को बैनर, होर्डिंग और झंडों से सजाया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच पिता प्रमोद तिवारी, बेटे राघव और बहन विजयश्री सोना भी मौजूद रहीं। पूरी खबर पढ़ें 8- कन्नौज में हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीटा, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़ कन्नौज में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा नेत्री शशिमा सिंह ने पीट दिया। ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते हुए सड़क पर गिराया। बोली- तेरी औकात नहीं है उनका पुतला फूंकने की। दो कौड़ी का इंसान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान कर रहा है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। पूरी खबर पढ़ें 9- कानपुर में बेटी का अश्लील वीडियो पिता को भेजा, नौकरी से निकाले जाने से बौखलाया कानपुर में रिहैब सेंटर के पूर्व कर्मचारी ने 17 साल की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में सेंटर का एक दिव्यांग छात्र उसके साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। डीसीपी के मुताबिक, पुराने CCTV फुटेज से वीडियो निकालकर सेंटर को बदनाम करने की कोशिश की गई। आरोपी पूर्व कर्मचारी और वीडियो में दिख रहे छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूरी खबर पढ़ें 10- सांसद इमरान मसूद ने 7 फीट की दीवार फांदी, यूनिवर्सिटी में घुसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर घुस गए। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 12 दिन से धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। मसूद ने कहा कि आपकी जान कीमती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की अनदेखी शर्मनाक है। वह बाहर निकले तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब 6 घंटे बाद शनिवार तड़के उनको छोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 11- एमिटी यूनिवर्सिटी के पास आग, सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने चाय-नाश्ते की 6 दुकानों में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहचान साहिल शर्मा के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12- बदायूं में पिता ने इकलौते बेटे को मार डाला, कुल्हाड़ी से गर्दन काटी बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर इकलौते बेटे की हत्या कर दी। 5 बहनों के बीच इकलौता भाई था। बाप-बेटे ने साथ बैठकर शराब पी, तभी किसी बात पर झगड़ा हो गया। पिता ने बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गर्दन कटकर लटक गई। इसके बाद शव चादर से ढंककर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी पिता सुबह गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड पर 4 क्विंटल का गेट गिरा, तड़पकर मौत कानपुर में नाइट ड्यूटी के दौरान गेट बंद करते समय 50 साल के सिक्योरिटी गार्ड पर 4 क्विंटल का गेट गिर गया। नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि गेट पिछले 10 दिन से खराब था। शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने फ्लैट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। तीन महीने पहले ही विक्रम सिंह ने फ्लैट पर ड्यूटी जॉइन की थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- महिलाओं ने बीच सड़क पर खेली कबड्डी, गुजरते रहे वाहन उन्नाव में महिलाओं-लड़कियों के सड़क पर कबड्डी खेलने का वीडियो सामने आया है। फोरलेन सड़क पर 4 महिलाएं और 2 लड़कियां कबड्डी खेलती दिख रही हैं। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ियां गुजर रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सई नदी पर बने पुल की सड़क का है। कल क्या रहेगा खास... 15- वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी 25 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वह इंडियन एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर चल रहे तीन दिवसीय एयर शो के आखिरी दिन शामिल होंगे। इसके अलावा वह अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)