पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के अदम्य साहस को नमन:रिजर्व पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

Oct 21, 2026 - 19:31
0
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के अदम्य साहस को नमन:रिजर्व पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि
मेरठ में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो तस्वीरें देखें… अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया। शहीदों के बलिदान को पुलिस बल की कर्तव्यपरायणता, साहस और जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस स्मृति दिवस को जानिए पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन उन पुलिसकर्मियों की याद में समर्पित है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं की शहादत की स्मृति में यह दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन देशभर के पुलिस बल शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हैं। यह दिवस पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User