एलडीए कॉलोनी में रामलीला:दशहरा मेले, शोभायात्रा और रावण दहन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान
लखनऊ के हिंद नगर स्थित एलडीए कॉलोनी में श्री रामलीला दशहरा कमेटी, सेक्टर-एफ की ओर से आयोजित 39वीं रामलीला का समापन मंगलवार को दशहरा मेले, शोभायात्रा और रावण दहन के साथ हुआ। इस दौरान हिंद नगर से पराग डेयरी और एलडीए कॉलोनी तक जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रोशन रहा। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोग और पार्षद शामिल हुए। रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कमेटी ने अगले वर्ष 40वीं रामलीला को और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प जताया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)