जौनपुर में PET-2026 के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए:87,696 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में एग्जाम
जौनपुर में कलेक्ट्रेट में बुधवार शाम 6 से 7:30 बजे तक डीएम सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में PET-2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। डीएम ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 87,696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होगी परीक्षा डीएम के अनुसार, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के संचालन के लिए 32 केंद्र व्यवस्थापक और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात और ठहरने की व्यवस्था पर भी जोर डीएम ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और शेल्टर होम चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही होटल संचालकों से अभ्यर्थियों को उचित दरों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)