जेसीबी ने स्कूटी को रौंदा, टेंट-कारोबारी की मौत:साथी गंभीर घायल, बच्चों को मिठाई देने जा रहा था
हरदोई में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार टेंट कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरदोई रोड पर मिलन ढाबे के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास जेसीबी चालक ने वाहन को तेजी से बैक किया, जिससे स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। बच्चों को मिठाई देने जा रहे थे अकील शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी 42 वर्षीय अकील खां उर्फ अन्नू पुत्र जाविद खां टेंट का कारोबार करते थे। उनके बच्चे दिलावरपुर स्थित मदरसे में पढ़ते हैं। बुधवार को मदरसे में एक विशेष कार्यक्रम था। बच्चों के अनुरोध पर अकील स्कूटी से उन्हें मिठाई देने जा रहे थे। बस स्टैंड से आगे ग्राम हर्रई निवासी अफजल पुत्र फरद भी उनकी स्कूटी पर बैठ गया। जेसीबी की चपेट में आई स्कूटी दोनों हरदोई रोड पर मिलन ढाबे के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास जेसीबी चालक ने वाहन को तेजी से पीछे किया। स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में अकील खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफजल गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अफजल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दो बेटियों और दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया पुलिस ने अकील के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अकील अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)