वाराणसी में मिर्जापुर के भाजपा नेता की मौत:क्षेत्रीय कार्यालय जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 21, 2026 - 20:04
0
वाराणसी में मिर्जापुर के भाजपा नेता की मौत:क्षेत्रीय कार्यालय जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य रूद्रेश प्रताप सिंह की बुधवार दोपहर वाराणसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोन विकासखंड के कमासिन गांव के निवासी थे। वह बाइक से वाराणसी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रूद्रेश प्रताप सिंह बुधवार को अपने वाहन से अकेले वाराणसी के लिए निकले थे। रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्होंने खुद अपने परिचित लवकुश को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद लवकुश ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें तत्काल हेरिटेज हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रूद्रेश प्रताप सिंह के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज भी पार्टी के साथियों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User