मालगाड़ी की टक्कर से बीडीसी के बेटे की मौत:चकिया ढाला के पास हुआ हादसा, दो घंटे बाद हुई पहचान
देवरिया में बुधवार शाम करीब 4 बजे चकिया ढाला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद शाम 6 बजे युवक की पहचान हो सकी। गांव से सुबह निकला था युवक मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव निवासी बजरंगी चौहान (33) पुत्र अंबिका चौहान के रूप में हुई। उसकी मां चंपा देवी गांव की बीडीसी सदस्य हैं। परिजनों के मुताबिक, बजरंगी बुधवार सुबह ही घर से निकला था। वह चकिया ढाला के पास कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। शाम 4 बजे के बाद बंद हो गया मोबाइल परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे के बाद से बजरंगी का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा था। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए थे। उधर, पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)