पुराने मुकदमे में राजीनामा न करने पर युवक पर हमला:महोबा में लाठी से पीटा, हाथ टूटा; जिला अस्पताल में भर्ती

Nov 08, 2026 - 13:53
0
पुराने मुकदमे में राजीनामा न करने पर युवक पर हमला:महोबा में लाठी से पीटा, हाथ टूटा; जिला अस्पताल में भर्ती
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बिहार गांव में 2019 के एक मुकदमे में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर दबंगों ने चंद्रभान नामक व्यक्ति पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चंद्रभान का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिहार गांव का यह मामला है, जहां पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव न मानने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल चंद्रभान के अनुसार, वर्ष 2019 में उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की एक वारदात हुई थी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष लंबे समय से समझौते का दबाव बना रहा था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे जब चंद्रभान खेत की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में दबंग पुष्पेंद्र राजपूत ने उन्हें रोक लिया और राजीनामा करने का दबाव बनाया। चंद्रभान द्वारा साफ इंकार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। हमले में चंद्रभान का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घायल के पुत्र इंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपी के पिता, भाई और अन्य परिजन भी वहीं मौजूद थे और लगातार दबाव बना रहे थे। घटना के बाद से पीड़ित परिवार बुरी तरह सहमा हुआ है और अनहोनी की आशंका जता रहा है। फिलहाल, घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है जिसने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया गया है तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User