पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:सिद्धार्थनगर में 11 लोगों पर मुकदमा, कई घायल, गोरखपुर रेफर
सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने गांव के 11 लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बभनपुरवा निवासी केशव प्रसाद पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश है। आरोप है कि 8 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे अनिल कुमार, अतुल, कृष्ण गोपाल, बचन, मनमोहन, सोनू, मुकेश, विपिन, रिंकू, संदीप और रमन लाठी-डंडे, फरसा और बंदूक लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। फरसे और बंदूक की बट से हमला शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में घुसकर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे, फरसे और बंदूक की बट से हमला किया। दांतों में चोट लगने की बात कही हमले में केशव प्रसाद पांडेय के भाई धूपचंद पांडेय और बेटे चंदन, हरिशचंद्र व संदीप को गंभीर चोटें आईं। शिकायत में धूपचंद के जबड़े और दांतों में चोट लगने की बात कही गई है। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल धूपचंद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। पथरा बाजार थाने में अनिल कुमार, अतुल, कृष्ण गोपाल, बचन, मनमोहन, सोनू, मुकेश, विपिन, रिंकू, संदीप और रमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोरखनाथ श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)