पूर्व विधायक विजय मिश्रा आचार संहिता के मुकदमे में दोषमुक्त:एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2009 मामले में भरी किया, अन्य मामलों में आगरा जेल में बंद
भदोही जिले की एमपी-एमएलए अदालत ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 2009 में दर्ज आचार संहिता के मुकदमे में दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए निचली अदालत के दोषसिद्धि और सजा के आदेश को रद्द कर दिया। विजय मिश्रा अन्य मामलों में आगरा जेल में बंद हैं। यह मामला ऊंज थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2009 में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए प्रथम ने 13 जून 2024 को उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ विजय मिश्रा ने अपील दाखिल की थी। अदालत ने संदेह का लाभ देकर किया दोषमुक्त अपील पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय एवं एमपी-एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश पुष्पा सिंह ने निचली अदालत का दोषसिद्धि का आदेश रद्द कर दिया। अदालत ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-ए के तहत विजय मिश्रा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि विजय मिश्रा एक सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही रकम के दो जमानतदार पेश करें। यह आदेश सीआरपीसी की धारा 437(क) के तहत दिया गया है। एक महीने पहले भी दो मामलों में मिला था संदेह का लाभ करीब एक महीने पहले अदालत ने आबकारी अधिनियम, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों में भी विजय मिश्रा को संदेह का लाभ दिया था। विजय मिश्रा पर 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और करीब पांच मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है। गायिका से दुष्कर्म के मामले में वह फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)