नोएडा की हवा फिर हुई जहरीली, सेक्टर-62 में AQI 340:सुबह-शाम धुंध और प्रदूषण से आंखों में जलन, अगले पांच दिन कोहरे के आसार, दोपहर में कुछ राहत

Nov 21, 2026 - 10:12
0
नोएडा की हवा फिर हुई जहरीली, सेक्टर-62 में AQI 340:सुबह-शाम धुंध और प्रदूषण से आंखों में जलन, अगले पांच दिन कोहरे के आसार, दोपहर में कुछ राहत
शहर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शनिवार को नोएडा का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 255 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 188 रहा। शहर के कई इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सेक्टर-62 की रही, वहां एक्यूआई 340 तक पहुंच गया। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है, जबकि दोपहर में कुछ राहत मिल रही है। नोएडा के अलग-अलग इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सेक्टर-39 में एक्यूआई 265, सेक्टर-125 में 271 और सेक्टर-116 में 221 दर्ज किया गया। खास बात यह है कि पीक आवर में प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है। दोपहर में हवा की स्थिति कुछ सुधरती है, लेकिन शाम होते ही एक्यूआई फिर बढ़ने लगता है। शुक्रवार को कम आज फिर बढ़ा दीवाली के बाद से ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 222 और ग्रेटर नोएडा का 231 दर्ज किया गया था। यह पिछले दिन के मुकाबले 21 से 35 अंक कम था। हालांकि शनिवार को नोएडा में एक्यूआई फिर बढ़कर 255 पहुंच गया। सुबह और शाम आसमान में धुंध छाई रही। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सुबह-शाम बढ़ी ठंड, पांच दिन कोहरे के आसार प्रदूषण के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और शाम के साथ अब दोपहर में भी ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने घरों में पंखे बंद करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, सुबह-शाम पार्कों में टहलने वालों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम हो गई है। सड़कों की सफाई और जुर्माने की कार्रवाई जारी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों की नियमित सफाई के साथ धूल कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User