फर्रुखाबाद में होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा:कक्षा छह के लिए 9 केंद्रों पर 2,457 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
फर्रुखाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,457 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र दिया है। पत्र के मुताबिक, कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 397, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 233, सूर्यकुमारी इंटर कॉलेज गंझना में 305 और महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 234 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसके अलावा म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 364, भारतीय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में 288, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा में 214, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज में 216 और फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज में 206 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)