पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने अंकपत्र बांटने के निर्देश दिए:महाविद्यालयों को एक सप्ताह की समयसीमा; देरी पर प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को अंकपत्र बांटने के लिए महाविद्यालयों को एक सप्ताह का समय दिया है। तय समय में अंकपत्र नहीं बांटे गए तो संबंधित महाविद्यालय का पूरा प्रशासन जिम्मेदार होगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय से मिले अंकपत्र और कई सारणीयन पंजिका अब तक विद्यार्थियों को नहीं बांटे गए हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से कहा है कि संबंधित पाठ्यक्रम और विषयों के अंकपत्र और सारणीयन पंजिका लेने के लिए अधिकृत कर्मचारी को गोपनीय विभाग भेजें। दस्तावेज मिलने के एक सप्ताह के भीतर इन्हें संबंधित विद्यार्थियों को बांटना होगा।
आदेश में निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंकपत्र बांटने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)