देवरिया में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:छठ महापर्व का समापन, तड़के 3 बजे से मंदिर पोखरे समेत घाटों पर जुटे श्रद्धालु

Nov 16, 2026 - 08:08
0
देवरिया में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:छठ महापर्व का समापन, तड़के 3 बजे से मंदिर पोखरे समेत घाटों पर जुटे श्रद्धालु
देवरिया में सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। भोर में कोहरे के बीच सूर्य की पहली झलक मिलते ही व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूप में पूजन सामग्री और फल रखकर अर्घ्य दिया। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ। शहर से गांवों तक छठ घाटों पर श्रद्धालु जुटे। भोर 3 बजे से ही लोगों के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के परमार्थी पोखरा, मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर पोखरा, सोमनाथ मंदिर, देवरही मंदिर, लच्छीराम पोखरा, गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे और भटवलिया स्थित हाइडिल कॉलोनी के सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर समेत कई घाटों पर भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने छठ माता की वेदी पर अक्षत, पुष्प, रोली, मिष्ठान और फल चढ़ाकर पूजा की। इसके बाद पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। कई महिलाओं ने गोद में बच्चों को लेकर पूजा की। घाटों पर पुरोहितों और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने का सिलसिला भी चला। शहर के प्रमुख पोखरों पर रात 2 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। परमार्थी, हनुमान मंदिर और लच्छीराम पोखरे पर इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं बची। रोशनी की व्यवस्था के बीच छठ माता की वेदियां जगमगा रही थीं। अर्घ्य के दौरान रास्तों पर भीड़ के कारण धक्का-मुक्की हुई। घाटों पर युवतियों और बच्चों में भी उत्साह दिखा। नए कपड़े पहनी युवतियों ने मां, बहन और सहेलियों के साथ सेल्फी ली। महानगरों से घर लौटी युवतियां वर्षों बाद अपनी सहेलियों से मिलीं और खुशियां साझा कीं। प्रशासनिक अधिकारी भी देर रात से सुबह तक घाटों का निरीक्षण करते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User