एसएस चिल्ड्रन एकेडमी में डॉ. बबीता अग्रवाल बनीं चेयरपर्सन:सुप्रिया अग्रवाल नई प्रधानाचार्या, नई विद्यार्थी कैबिनेट का भी गठन हुआ
मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पदभार ग्रहण समारोह हुआ। नेतृत्व में बदलाव हुआ और नई विद्यार्थी कैबिनेट भी बनी। प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल को अब चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली है। उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल नई प्रधानाचार्या बनीं। विद्यालय के प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल ने डॉ. बबीता अग्रवाल को उनके 40 साल के शानदार कार्यकाल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और विद्यार्थियों के विकास में अहम होगा। इस मौके पर नई विद्यार्थी कैबिनेट भी बनी। मधुर देव हेड बॉय और निष्ठा मनूचा हेड गर्ल बनीं। नए पदाधिकारियों ने ईमानदारी और अनुशासन से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। नई प्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने डॉ. अनिल अग्रवाल और डॉ. बबीता अग्रवाल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्कूल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगी। कार्यक्रम में निदेशक सुनील अग्रवाल, शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)