बलिया में प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह:पुलिस की मदद से पहुंची टीम, कानून के प्रावधानों की जानकारी देकर शपथ दिलाई
बलिया में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की टीम ने रसड़ा थाना पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचकर एक बाल विवाह रुकवा दिया। टीम ने संबंधित परिवार को बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे में बताया और भविष्य में ऐसा न करने की शपथ दिलाई। उनसे इस संबंध में लिखित घोषणा-पत्र भी लिया गया। जांच के दौरान टीम ने परिवार को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों की जानकारी दी। इस कार्रवाई में अज़हर अली, विनोद सिंह, अंजलि सिंह और आकांक्षा राय के साथ रसड़ा थाना के पुलिस कांस्टेबल शामिल थे। प्रशासन ने लोगों से बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में सहयोग की अपील की है। कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)