लखनऊ में रामलला महोत्सव शुरू:बालिकाएं निभा रहीं राम-लक्ष्मण और सीता की भूमिका

Oct 24, 2026 - 10:44
0
लखनऊ में रामलला महोत्सव शुरू:बालिकाएं निभा रहीं राम-लक्ष्मण और सीता की भूमिका
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शुक्रवार से पांच दिवसीय रामलला महोत्सव शुरू हुआ। श्री रामलला समिति गोमतीनगर की ओर से आयोजित महोत्सव में पहले दिन राम जन्म से लेकर धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक की लीलाओं का मंचन किया गया। महोत्सव की खास बात यह रही कि प्रभु राम, लक्ष्मण और माता सीता की भूमिका स्थानीय बालिकाएं निभा रही हैं। आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। इनके साथ लखनऊ के प्रतिष्ठित कलाकार भी अलग-अलग भूमिकाओं में अभिनय कर रहे हैं। राम जन्म से धनुष यज्ञ तक लीला पहले दिन राम जन्म, ताड़का वध, अहल्या उद्धार, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को बांधे रखा। महोत्सव में पर्वतीय समाज के साथ शहर के धर्मप्रेमी लोगों की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम में पर्वतीय महापरिषद अध्यक्ष गणेश सिंह जोशी मुख्य अतिथि और हर्ष ग्रुप के चेयरमैन मोहन राजेश पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। समिति ने शहरवासियों से सपरिवार पहुंचकर रामलला महोत्सव का आनंद लेने की अपील की। कार्यक्रम रोजाना शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User