गाजियाबाद पहुंचे उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी:37 वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में लिया भाग, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Nov 04, 2026 - 11:53
0
अखिल भारतीय खेलकूद समारोह समापन पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद पुलिस लाइन पहुंचे। यहां विद्या भारती के खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आज कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें सभी राज्यों के विद्या भारती के देश भर के 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने लिया भाग 37 वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का आज लास्ट दिन रहा। 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में 3 दिन पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। सभी खिलाड़ियों को बसों से पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। आज 4 नवंबर को कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचें। भारतीय खेलकूद समारोह में विद्या भारती के देश के सभी राज्यों से 850 खिलाड़ी भाग लिया, इसमें विद्या भारती के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज महिला खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User