पर्चा काउंटर पर सीएमएस को कर्मचारी नहीं मिला:सीएमएस जगमोहन शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए, मरीज के तीमारदार ने पर्चा बनवाने के लिए सीएमएस को थमाई थी फाइल

Nov 04, 2026 - 11:53
0
पर्चा काउंटर पर सीएमएस को कर्मचारी नहीं मिला:सीएमएस जगमोहन शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए, मरीज के तीमारदार ने पर्चा बनवाने के लिए सीएमएस को थमाई थी फाइल
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी के पर्चा काउंटर पर कर्मचारी गायब मिला। काउंटर खाली देखकर सीएमएस ने तत्काल वहां कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए। करीब दो मिनट बाद कर्मचारी पहुंचा और मरीज का पर्चा बनाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएमएस ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह इमरजेंसी पहुंचे और वार्ड में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान इमरजेंसी गेट पर एक मरीज के तीमारदार ने उन्हें फाइल देकर पर्चा बनवाने की बात कही। सीएमएस ने पर्चा काउंटर की ओर इशारा किया तो तीमारदार ने बताया कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। काउंटर खाली देखकर सीएमएस ने तत्काल कर्मचारी भेजने को कहा। दो मिनट बाद पहुंचा कर्मचारी, बनाया मरीज का पर्चा सीएमएस के निर्देश के करीब दो मिनट बाद कर्मचारी काउंटर पर पहुंचा। इसके बाद मरीज का पर्चा बनाया गया। सीएमएस ने इमरजेंसी के अंदर जाकर वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान एक मॉनिटर चालू मिला, जिस पर उन्होंने उसे बंद करने के निर्देश दिए। प्रथम तल के वार्ड में मरीजों से पूछी सुविधाएं इसके बाद सीएमएस प्रथम तल पर बने वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी ली। मरीजों से डॉक्टरों के नियमित राउंड और इलाज की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सीएमएस ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User