शामली में मिलावटी बत्तीसा बनाने का वीडियो,:मैदे में केमिकल और रंग मिलाने का आरोप, खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल

Nov 04, 2026 - 11:53
0
शामली में मिलावटी बत्तीसा बनाने का वीडियो,:मैदे में केमिकल और रंग मिलाने का आरोप, खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल
शामली में दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच शहर की घनी आबादी में कथित तौर पर मिलावटी बत्तीसा तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैदे में केमिकल और रंग मिलाकर बत्तीसा तैयार किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में सरवर पीर के पास का बताया जा रहा है। आरोप है कि यहां एक कथित अवैध फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर बत्तीसा तैयार किया जा रहा है। दीपावली के दौरान मिठाइयों की खपत बढ़ने के कारण इस तरह तैयार किए गए उत्पाद बाजार में खपाए जाने की आशंका है। यदि मिठाई बनाने में प्रतिबंधित केमिकल या असुरक्षित रंगों का इस्तेमाल हो रहा है तो इसका सेवन लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शहर की घनी आबादी के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फैक्ट्री में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। त्योहार पर लोग मिठाइयां खरीदकर परिवार और मेहमानों को परोसते हैं। ऐसे में मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। इस दौरान मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाती है। विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल इसके बावजूद शहर में कथित फैक्ट्री का वीडियो सामने आने से विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User