इजराइल में आइजनकोट और नेतन्याहू मिलकर सरकार बना सकते हैं:नेतनयाहू की लिकुड पार्टी को न्योता दिया, PM पद देने से इनकार

Nov 22, 2026 - 08:41
0
इजराइल में आइजनकोट और नेतन्याहू मिलकर सरकार बना सकते हैं:नेतनयाहू की लिकुड पार्टी को न्योता दिया, PM पद देने से इनकार
इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है। दोनों पार्टियों के बीच रविवार से गठबंधन को लेकर बातचीत होगी। आइजनकोट ने साफ किया है कि वे नेतन्याहू के साथ पीएम पद साझा नहीं करेंगे। सरकार बनने पर वही पीएम बनेंगे। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी ने बहुमत गंवा दिया था। राष्ट्रपति ने आइजनकोट को सरकार बनाने का मौका दिया। सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। आइजनकोट के पास 48 सीटें हैं। अरब पार्टी से समर्थन लेने में झिझक रहे आइजनकोट अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं। ये आइजनकोट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन आइजनकोट को समर्थन देने वाले कई नेता इन पार्टियों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। नेतन्याहू की लिकुड के पास 27 सीटें हैं। उसे साथ लेकर आइजनकोट गठबंधन सरकार बनाना चाहते हैं। आइजनकोट की पार्टी याशर ने बयान जारी कर कहा कि वह सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। अरब पार्टी से समर्थन न लेने की 3 बड़ी वजह सरकार बनाने के लिए 6 दिसंबर तक का समय है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें इसके लिए 28 दिन का समय दिया गया है। इस तरह उनके पास 6 दिसंबर तक का समय है। जरूरत पड़ने पर 14 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी मिल सकती है। नेतन्याहू और आइजनकोट की पार्टियों के बीच पिछले रविवार को भी बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर एकता सरकार बनाने में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया था। पूर्व PM बेनेट नेतन्याहू के साथ सरकार में शामिल नहीं होना चाहते इधर इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गादी आइजनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी पार्टी बियाहद, बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी। नफ्ताली बेनेट की पार्टी बियाहद को 12 सीटें मिली हैं। यह पार्टी यायर लैपिड की येश अतीद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। समर्थन के बदले बेनेट की नई सरकार से 3 बड़ी मांगें अरब पार्टियों के समर्थन से नया स्पीकर बना इजराइल की संसद नेसेट में 17 नवंबर को गादी आइजनकोट की पार्टी याशर के नेता मतान कहाना स्पीकर चुने गए। उन्हें 66 वोट मिले, जबकि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के उम्मीदवार को 52 वोट मिले। कहाना को आइजनकोट के गठबंधन के अलावा दो अरब पार्टियों जॉइंट लिस्ट और राअम का भी समर्थन मिला। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा: निखिल गुप्ता खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी, कोर्ट में पन्नू से माफी मांगी अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User