पाकिस्तान ने रिजवान और इमाम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया:पूर्व कप्तान शान मसूद भी बाहर; टेस्ट-वनडे में सिर्फ बाबर और सलमान आगा मौजूद

Nov 21, 2026 - 17:08
0
पाकिस्तान ने रिजवान और इमाम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया:पूर्व कप्तान शान मसूद भी बाहर; टेस्ट-वनडे में सिर्फ बाबर और सलमान आगा मौजूद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को 38 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए। इसमें पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और ओपनर इमाम-उल-हक को जगह नहीं मिली। यह घोषणा काफी देरी के बाद हुई है। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को खत्म हो गए थे। PCB ने खिलाड़ियों को टेस्ट, वनडे और टी-20 कैटेगरी में बांटा है। ज्यादातर खिलाड़ी डेवलपमेंट कैटेगरी में हैं। इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे गए थे रिजवान और इमाम इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए रिजवान, शान और इमाम को बाहर करने का फैसला किया गया है। शान को पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया था। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे के दौरान रिजवान और इमाम को वापस भेज दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। पूर्व कप्तान शादाब खान की कैटेगरी भी घटाई गई है। उन्हें सिर्फ टी-20 कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आमिर जमाल, सइम अयूब भी बाहर ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा- अब सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन नहीं होगा: BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं; टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या अब BCCI के सिलेक्शन प्लान का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया में जगह ना होना इसकी वजह बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User