शाह बोले- कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकी नहीं बचे:पुलवामा में आखिरी लश्कर आतंकी मारा गया, अब सिर्फ पाकिस्तानी टेररिस्ट एक्टिव
अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर घाटी में अब कोई एक्टिव स्थानीय आतंकी नहीं बचा है। पुलवामा में कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आखिरी ज्ञात स्थानीय आतंकी को मार गिराया। उनके मुताबिक, घाटी में अब जो आतंकी सक्रिय हैं, वे सभी पाकिस्तानी हैं। उन्होंने यह बात अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा में राष्ट्रपति पुलिस कलर समारोह में कही। दरअसल पिछले 5 दिनों में सेना ने लश्कर से जुड़े दो आतंकियों को ढेर किया था। आज घाटी में एक भी कश्मीरी आतंकी नहीं है शाह ने 1990 के दशक की उथल-पुथल की तुलना मौजूदा सुरक्षा स्थिति से की। उन्होंने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीरी युवाओं में अलगाववाद की भावना खत्म हो गई। उन्होंने कहा, “जब 2019 में अनुच्छेद 370 हटाया गया, तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर पूछ रहा था कि अनुच्छेद 370 और आतंकवाद का क्या संबंध है?” शाह ने कहा, आज परशुराम की इस धरती पर खड़े होकर मैं पूरे देश से गर्व के साथ कह सकता हूं कि अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर के युवाओं में अलगाववाद की भावना खत्म हो गई है। उन्होंने आगे कहा, “इसका नतीजा यह है कि आज कश्मीर घाटी में एक भी कश्मीरी युवा आतंकी नहीं है। यह हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।” पिछले 5 दिन- दो ऑपरेशन, 2 आतंकी ढेर पिछले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया गया। 1. 16 नवंबर 2026- उमर निसार डार को कुलगाम के लारू इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। वह 11 नवंबर को अखरान में CRPF चेकपोस्ट पर हुए हमले से जुड़ा था।
2. 18 नवंबर 2026 - मोहम्मद लतीफ भट को कुलगाम के जंगलपोरा (जंगलपोरा), देवसर इलाके में मुठभेड़ में मारा गया। वह लश्कर का कमांडर था और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय लश्कर आतंकी था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO: जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF पोस्ट की रेकी करता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)