22 नवंबर का टैरो राशिफल:कुंभ वालों की शादी की बात पक्की हो सकती है, मकर वालों के प्रॉपर्टी-गाड़ी के रुके काम पूरे होंगे

Nov 22, 2026 - 05:33
0
22 नवंबर का टैरो राशिफल:कुंभ वालों की शादी की बात पक्की हो सकती है, मकर वालों के प्रॉपर्टी-गाड़ी के रुके काम पूरे होंगे
रविवार, 22 नवंबर को कुंभ राशि के अविवाहित लोगों का विवाह प्रस्ताव परिवार की सहमति से पक्का होने के प्रबल योग हैं। मकर राशि वालों के प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े रुके काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। वृष राशि वालों के घर अचानक मेहमान आ सकते हैं या यात्रा की योजना बन सकती है। इस राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने या पुराने निवेश से लाभ होने की उम्मीद है। सिंह राशि वाले घर की सुख-सुविधाओं के लिए कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। इन्हें पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी या सोने-चांदी में निवेश करने का समय अनुकूल है। मेष राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ हो सकता है और परिवार के छोटे सदस्य की कलात्मक उपलब्धि से घर में खुशी रहेगी। तुला राशि वालों के नौकरी या विभाग में बदलाव के प्रबल योग हैं। कर्क राशि वालों को खर्च और आर्थिक सुरक्षा पर खास ध्यान देना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... मेष – पेज ऑफ कप्स आज नई रचनात्मक सोच, कोमल भावनाएं और सुखद संदेश मिलने के संकेत हैं। परिवार के छोटे सदस्य की किसी कलात्मक उपलब्धि से घर में खुशी रहेगी। आर्थिक मामलों में कोई नया और छोटा निवेश शुरू कर सकते हैं। हालांकि भावुक होकर बड़ा खर्च करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में ग्राहकों के साथ विनम्र व्यवहार से लाभ होगा। किसी पुराने निवेश से भी मुनाफा मिलने की संभावना है। करियर- आपकी कल्पनाशक्ति और सबसे अलग नए विचार किसी प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। डिजाइनिंग, मीडिया, लेखन, विज्ञापन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया अवसर या इंटर्नशिप का ऑफर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। लव- प्रेम संबंध में मासूमियत, रोमांस और नई ताजगी रहेगी। पार्टनर से प्यारा संदेश, फूल या छोटा सरप्राइज मिलने से बहुत खुशी होगी। किसी नए व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। विवाहित लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक के साथ भरपूर प्यार और अपनापन बना रहेगा। हेल्थ- हल्की सर्दी-जुकाम की परेशानी से सतर्क रहना होगा। लकी कलर- एक्वा ब्लू, लकी नंबर- 8 वृष – एट ऑफ वांड्स आज कामकाज में तेजी रहेगी और रुके हुए काम जल्दी पूरे होंगे। परिवार में अचानक यात्रा की योजना बनने या मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बढ़ेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदार से फोन या ईमेल पर शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में पैसों का प्रवाह तेज होगा और अटकी पेमेंट मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में ऑनलाइन मार्केटिंग और नए ऑर्डर से अच्छा मुनाफा होगा। करियर- कार्यस्थल पर लगातार मीटिंग, ईमेल और नई जिम्मेदारियों के कारण दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन काम में अच्छी प्रगति होगी। एविएशन, टेलीकॉम, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। लव- प्रेम संबंध में नया उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अचानक छोटी यात्रा या किसी रोमांटिक जगह घूमने की योजना बन सकती है। दूर रहकर प्रेम संबंध निभा रहे लोगों के बीच बातचीत बढ़ेगी और मुलाकात की योजना बनेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का बहुत तेजी से आगमन हो सकता है। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी से सावधान रहना होगा। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2 मिथुन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज व्यावहारिक समझदारी और बेहतर मैनेजमेंट से घर और बाहर की जिम्मेदारियों में अच्छा संतुलन बनाएंगे। परिवार के लोगों की सुख-सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखने से घर में सुकून रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। प्रॉपर्टी या सोने-चांदी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में स्थिरता और विश्वसनीयता से अच्छा मुनाफा होगा। घर की महिलाओं का विशेष सहयोग मिलेगा। करियर- कार्यस्थल पर आपकी मैनेजमेंट क्षमता, जिम्मेदारी निभाने और समस्याएं सुलझाने के तरीके की जमकर तारीफ होगी। फाइनेंस, बैंकिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या सम्मान मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का मार्गदर्शन करने से आपकी नेतृत्व क्षमता और मजबूत होगी। लव- प्रेम संबंध में अपनापन, सुरक्षा और एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना रहेगी। पार्टनर की छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखेंगे और उन्हें सुकून का एहसास कराएंगे। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर के लिए कोई उपयोगी चीज भी खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों को केयरिंग और समझदार जीवनसाथी का प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ- मानसिक शांति और पर्याप्त नींद बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- फॉरेस्ट ग्रीन, लकी नंबर- 5 कर्क – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज अपनी बचत, संपत्ति और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे। परिवार का बजट संभालने के लिए गैरजरूरी खर्च कम करेंगे। घर की कीमती चीजों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। बिजनेस में जोखिम भरा निवेश या किसी को बड़ी रकम उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। पुराने लेनदेन का हिसाब-किताब साफ रखने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर- ऑफिस में अपनी स्थिति और अधिकार बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अकाउंट्स, ऑडिट, बैंकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन स्थिर और लाभदायक रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। लव- पार्टनर को लेकर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने या असुरक्षा महसूस करने से रिश्ते में परेशानी बढ़ सकती है। साथी को निजी समय और स्वतंत्रता देने से मधुरता बनी रहेगी। विवाहित लोगों के बीच बचत और पारिवारिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। पुरानी बातों पर अड़े रहने से गलतफहमी बढ़ सकती है। हेल्थ- ज्यादा मसालेदार या बाहर का खाना खाने से एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7 सिंह – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज अपनी मेहनत से हासिल की गई सुख-सुविधाओं, आत्मनिर्भरता और सफलता का आनंद लेंगे। घर के लिए कोई कलात्मक या कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिवार के साथ शांत और सुखद समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में स्वतंत्र रूप से लिए गए फैसले बड़ा आर्थिक लाभ दिलाएंगे। करियर- स्वतंत्र तरीके से काम करने के कारण आपकी अलग पहचान बनेगी। कंसल्टेंसी, बुटीक, आर्किटेक्चर, लग्जरी ब्रांड और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। ऑफिस में किसी बाहरी दबाव के बिना सभी लक्ष्य समय से पहले पूरे करेंगे। नए क्लाइंट आपके काम की गुणवत्ता से प्रभावित होकर जुड़ेंगे। लव- प्रेम संबंध में समझदारी, सम्मान और आपसी तालमेल रहेगा। पार्टनर को सम्मान और स्वतंत्रता देने से रिश्ता और गहरा होगा। साथी के साथ किसी शांत और सुंदर जगह पर डिनर का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग अपनी आत्मनिर्भरता का आनंद लेंगे और नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे। हेल्थ- त्वचा की सेहत और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने पर विशेष ध्यान रहेगा। लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 1 कन्या – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज हर मामले में सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। परिवार या रिश्तेदारों में कोई व्यक्ति आपसे महत्वपूर्ण बात छिपाने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक मामलों में ऑनलाइन लेनदेन और अनजान निवेश योजनाओं से सावधान रहना होगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धी आपकी योजनाओं की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण जानकारी गोपनीय रखना फायदेमंद रहेगा। करियर- ऑफिस पॉलिटिक्स और पीठ पीछे होने वाली साजिशों से सावधान रहना होगा। सहकर्मियों के साथ नए आइडिया साझा करने पर कोई दूसरा आपके काम का श्रेय ले सकता है। किसी कॉन्ट्रैक्ट या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तें अच्छी तरह जांचनी होंगी। स्वतंत्र रूप से और शांत रहकर काम करने से प्रोजेक्ट पूरा कर पाएंगे। लव- प्रेम संबंध में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। कोई बात छिपाने से संदेह और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर जीवनसाथी पर शक करने से रिश्ता कमजोर हो सकता है। खुलकर बातचीत करने से आपसी भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ- सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है। दूषित पानी या बाहर रखे भोजन से भी परेशानी होने की आशंका है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4 तुला – डेथ, ट्रांसफॉर्मेशन आज पुरानी परिस्थितियों को पीछे छोड़कर नई और सकारात्मक शुरुआत करेंगे। परिवार में कुछ बड़े और जरूरी बदलाव हो सकते हैं। गैरजरूरी खर्च कम करने से आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। बिजनेस में पुरानी और बेअसर रणनीतियों को छोड़कर नई तकनीक अपनाना फायदेमंद रहेगा। बीती बातों को पीछे छोड़ने से आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। करियर- नौकरी बदलने, विभाग परिवर्तन या नई भूमिका में जाने के प्रबल योग हैं। कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। शुरुआत में ये बदलाव कुछ चुनौतीपूर्ण लगेंगे, लेकिन आगे चलकर करियर को नई ऊंचाई देंगे। रिसर्च और इंश्योरेंस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लव- प्रेम संबंध में पुरानी कड़वाहट और गलतियां पीछे छोड़कर नई शुरुआत कर सकते हैं। कोई रिश्ता लंबे समय से केवल तनाव दे रहा है तो उससे बाहर निकलने का फैसला लेने की हिम्मत जुटाएंगे। जीवनसाथी के साथ साफ और ईमानदार बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। हेल्थ- हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता रखनी होगी। लकी कलर- मरून, लकी नंबर- 9 वृश्चिक – नाइन ऑफ वांड्स आज धैर्य, साहस और मजबूत इरादों की परीक्षा हो सकती है। परिवार की किसी पुरानी जिम्मेदारी या विवाद को सुलझाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अपनी संपत्ति और निजी मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। बचत पर ध्यान देना होगा। बिजनेस में विरोधियों की गतिविधियों से भी सावधान रहना जरूरी होगा। करियर- चुनौतियों के बावजूद मजबूती से डटे रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में नई रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अपने अनुभव से उन्हें दूर कर लेंगे। सहकर्मियों की गैरजरूरी जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। सरकारी और कानूनी कामों में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। लव- पुराने अनुभवों के कारण रिश्ते में खुलकर आगे बढ़ने से कुछ हिचकिचाहट हो सकती है। पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं सहज तरीके से साझा करने से संबंध बेहतर होंगे। विवाहित लोगों को बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। धैर्य और आपसी सहयोग से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो सकती है। भारी सामान उठाने से परेशानी बढ़ने की आशंका रहेगी। लकी कलर- रस्ट, लकी नंबर- 7 धनु – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी मुश्किल और तनावपूर्ण परिस्थिति का अंत होगा। इससे आगे बढ़ने का नया रास्ता खुलेगा। परिवार का पुराना विवाद चरम पर पहुंचने के बाद अब शांत होने लगेगा। आर्थिक मामलों में पुराने नुकसान को स्वीकार करके नई योजना बनाने पर विचार करेंगे। बिजनेस में किसी सहयोगी के धोखा देने से मन दुखी हो सकता है। हालांकि यह अनुभव आगे ज्यादा सतर्क और मजबूत बनाएगा। करियर- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। किसी विवाद में शामिल होने से काम प्रभावित हो सकता है। पुराने तरीके से काम करने के बजाय नई स्किल सीखने पर ध्यान देंगे। कठिन दौर अब खत्म होने की ओर है और जल्दी ही करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। लव- प्रेम संबंध में चल रही किसी दर्दनाक स्थिति या गलतफहमी का अंत हो सकता है। पार्टनर के साथ कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से तनाव बढ़ सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाएं समझनी होंगी। सिंगल लोग पुराने दुखद अनुभवों से बाहर निकलकर खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएंगे। हेल्थ- नींद की कमी से सुस्ती और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक थकान से उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत रहेगी। लकी कलर- मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर- 4 मकर – द चेरियट आज मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास से शानदार सफलता मिलेगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ होगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस विस्तार के लिए की गई यात्रा अत्यंत लाभदायक साबित होगी। करियर- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बढ़ेगा। कठिन से कठिन लक्ष्य भी तय समय से पहले हासिल कर लेंगे। प्रशासनिक सेवा, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा पद या प्रमोशन मिल सकता है। लव- रिश्ते में स्पष्टता, भरोसा और मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ चल रही सभी रुकावटें दूर होंगी। दोनों किसी रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव या छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सिंगल लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ- घुटनों और पैरों की मजबूती बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। पर्याप्त आराम करने से कार्यक्षमता अच्छी बनी रहेगी। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7 कुंभ – द हायरोफैंट आज पारिवारिक परंपराओं, नैतिकता और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ या मांगलिक संस्कार की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में सुरक्षित और लंबे समय के निवेश को महत्व देंगे। बिजनेस में नियमों का पालन करने से आपकी साख बढ़ेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। करियर- कार्यस्थल पर नियमों का पालन करने और वरिष्ठ लोगों के अनुभव को महत्व देने से विशेष लाभ होगा। एजुकेशन, रिसर्च, बैंकिंग, लॉ और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। अनुभवी मार्गदर्शक की सलाह से करियर की दिशा स्पष्ट होगी। टीम में अनुशासन और अच्छी व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव- रिश्ते में गंभीरता और प्रतिबद्धता बढ़ेगी। पारिवारिक परंपराओं का महत्व रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह प्रस्ताव परिवार की सहमति से पक्का होने के प्रबल योग हैं। विवाहित लोगों के बीच सम्मान और भरोसा गहरा होगा। प्रेम संबंधों को सामाजिक स्वीकृति मिलने की भी संभावना है। हेल्थ- थायराइड या कंधों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- सैफ्रन, लकी नंबर- 3 मीन – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। परिवार के दो पक्षों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा। किसी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय उसके सभी पहलू समझने होंगे। आर्थिक मामलों में बड़ा निवेश या लेनदेन टालना बेहतर रहेगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत करने से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। करियर- कार्यस्थल पर दो विकल्पों या प्रोजेक्ट में से किसी एक को चुनने में परेशानी होगी। सहकर्मियों के विवाद में किसी एक का पक्ष लेने से मुश्किल बढ़ सकती है। आईटी, रिसर्च और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को डाटा का गहराई से विश्लेषण करने के बाद ही आगे बढ़ना होगा। लव- प्रेम संबंध में बातचीत की कमी और भावनात्मक दूरी के कारण असमंजस रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाएं समझने के लिए ज्यादा समय देना होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। हेल्थ- नींद और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अनिद्रा की परेशानी से सतर्क रहना होगा। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 6

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User