यूपी में घना कोहरा, झारखंड में तूफान अकवान से बारिश:रांची में 20 फ्लाइट कैंसिल; तमिलनाडु में शीतलहर, ऊटी में पहली बार पारा 4.4°C पहुंचा

Nov 22, 2026 - 05:38
0
यूपी में घना कोहरा, झारखंड में तूफान अकवान से बारिश:रांची में 20 फ्लाइट कैंसिल; तमिलनाडु में शीतलहर, ऊटी में पहली बार पारा 4.4°C पहुंचा
देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश घना कोहरा छाया रहेग। जबकि झारखंड में तूफान अकवान के असर से बारिश होगी। शनिवार को भी बारिश और खराब मौसम के चलते रांची से 20 फ्लाइट कैंसल कर दी गईं। इधर, देश के दक्षिणी हिस्से में तमिलनाडु में शीतलहर का असर दिखाई देने लगा है। नीलगिरि में कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन ऊटी में शनिवार को पहली बार तापमान गिरकर 4.4°C पहुंच गया। कंधाल, ग्लेनमोरगन और थलैकुंधा जैसे निचले इलाकों में, जहां हर तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें सर्दी के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… सर्दी के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, जानिए ऐसा क्यों सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। राजस्थान के बीकानेर में AQI 311, भिवाड़ी में 301 में दर्ज हुआ। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ कैटेगरी में बनी रही। AQI 265 दर्ज किया गया। दरअसल, सर्दी में हवा ठंडी और भारी होने लगती है, उसकी रफ्तार भी कम हो जाती है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास जमा होने लगते हैं। यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पराली जलाने से उठा धुआं पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच रहा है। रेगिस्तानी इलाकों में रात को तापमान तेजी से गिरता है। इससे थर्मल इन्वर्जन की स्थिति बन सकती है। इस दौरान प्रदूषक कण और धुआं ऊपर फैलने के बजाय निचली हवा में ही फंसे रहते हैं। हवा की ऊपरी परत गर्म होने से प्रदूषण को फैलने का रास्ता नहीं मिलता। अब प्रदूषण के बारे में अपडेट.. कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User