अमरोहा तिगरी मेले में DM-SP ने थामा माइक:गाया 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा'; दर्शकों ने बजाई तालियां

Nov 22, 2026 - 09:04
0
अमरोहा तिगरी मेले में DM-SP ने थामा माइक:गाया 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा'; दर्शकों ने बजाई तालियां
अमरोहा के गंगा तिगरी मेले में डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह ने मंच पर गाना गाया। गायक की फरमाइश पर दोनों अधिकारियों ने माइक थामा। दोनों ने मिलकर ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गाना गाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दोनों अधिकारियों का साथ दिया। तिगरी मेले में इन दिनों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालु गंगा में स्नान के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। प्रशासन ने गंगा तिगरी मेले में संगीत विशेष इंतजाम किए हैं। शनिवार और रविवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों अधिकारी भी शामिल हुए थे। मंच पर मौजूद गायक ने डीएम और एसपी से गाने की फरमाइश की। इसके बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह ने गाना गाया। वीडियो देखें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User