रायबरेली में खाद्य विभाग ने 748 किलो तेल किया सीज:नमकीन, पान मसाला, जीरा और मटर दाल समेत कई खाद्य पदार्थ जब्त किया

Nov 04, 2026 - 08:34
0
रायबरेली में खाद्य विभाग ने 748 किलो तेल किया सीज:नमकीन, पान मसाला, जीरा और मटर दाल समेत कई खाद्य पदार्थ जब्त किया
रायबरेली में दीपावली के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महाराजगंज ट्रेडर्स से फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही 748 किलो तेल सीज किया गया। इसकी बाजार कीमत 1 लाख 30 हजार 900 रुपए बताई गई है। सीज किए गए तेल को कारोबारी की सुरक्षित निगरानी में सौंप दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य और सुमांशु सचान की टीम ने वार्ड नंबर एक, गांधी नगर, महाराजगंज स्थित महाराजगंज ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से तेल का नमूना लिया गया। तेल, नमकीन और पान मसाला भी सीज मानिक चंद्र सिंह के मुताबिक, 21 अक्टूबर से चार नवंबर तक जिले में अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही हैं। दो टीमें SDM के नेतृत्व में और एक टीम उनके निर्देशन में काम कर रही है। सलोन क्षेत्र में रिफाइंड राइस ब्रांड तेल के माया और सैनिक ब्रांड के 632 किलो उत्पाद सीज किए गए। इनकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। सदर क्षेत्र में 748 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया गया, जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार 900 रुपए है। अमावा क्षेत्र के तकिया में नमकीन भुजिया का नमूना लेने के साथ 163 किलो नमकीन सीज की गई। इसकी कीमत 17 हजार 900 रुपए बताई गई है। अमावा ब्लॉक में कायम पान मसाला के 837 पैकेट भी सीज किए गए। इनकी बाजार कीमत 3 लाख 90 हजार रुपए है। जगतपुर ब्लॉक में 179 किलो जीरा सीज किया गया, जिसकी कीमत 44 हजार 700 रुपए है। इसके अलावा 665 किलो मटर दाल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 39 हजार 360 रुपए बताई गई है। मिठाई और खोया के नमूने जांच के लिए भेजे खाद्य विभाग की टीम ने सागर स्वीट्स, नरेश और गोपाल स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने लिए। इनमें बेसन के लड्डू के तीन, बेसन के दो, पेड़ा, कराची हलवा और मेवा के एक-एक तथा काजू पान के दो नमूने शामिल हैं। अमावस क्षेत्र से नमकीन भुजिया का भी एक नमूना जांच के लिए भेजा गया है। मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि ऊंचाहार में 150 किलो नकली खोया नष्ट किया गया। इसके अलावा 3,064 किलो खोया जब्त किया गया, जिसकी कीमत 8 लाख 39 हजार 181 रुपए बताई गई है। 432 किलो खोया, पनीर और मिठाई भी नष्ट की गई, जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजार 460 रुपए है। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग का विशेष ध्यान बाहर से आने वाले नकली खाद्य पदार्थों पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User