रामपुर में सैकड़ों महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:कृत्रिम कुंड पर 6:38 बजे शुरू हुई पूजा, अर्घ्य के बाद व्रत खोलने की तैयारी

Nov 16, 2026 - 07:51
0
रामपुर में सैकड़ों महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:कृत्रिम कुंड पर 6:38 बजे शुरू हुई पूजा, अर्घ्य के बाद व्रत खोलने की तैयारी
रामपुर में सोमवार की सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर सूरज की पहली किरण के साथ ही छठ मैया की आराधना में जुटी व्रती महिलाओं की आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर पानबड़िया में बनाए गए कृत्रिम कुंड पर सुबह से ही सैकड़ों महिलाएं पहुंचने लगीं। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने घर पहुंचकर व्रत खोलने की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार सुबह करीब 6:38 बजे सूरज की पहली किरण निकलने के साथ ही यहां अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं पूजा की सामग्री और फल लेकर कृत्रिम कुंड पर पहुंचीं। छठ मैया के पारंपरिक गीतों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिन महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दे दिया, वे अपने घरों की ओर रवाना होने लगीं, जबकि अन्य महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा और अर्घ्य देने में जुटी रहीं। यहां पिछले करीब 60 साल से छठ पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। स्थानीय पाठक ने बताया कि कई दशकों से महिलाएं कृत्रिम कुंड बनाकर यहां छठ मैया की पूजा करती आ रही हैं। हर साल निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस आयोजन में शामिल होती हैं। समय के साथ यहां पूजा की परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है। पूजा में शामिल महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। पूजा के लिए फल, गन्ना और अन्य सामग्री जुटाई जाती है। इसके साथ ही पारंपरिक छठ गीत भी तैयार किए जाते हैं। निर्जला व्रत रखने के बाद सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। महिलाओं ने बताया कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वे घर जाकर परिवार के साथ व्रत खोलेंगी। सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुई पूजा ने पनबड़िया में छठ पर्व की परंपरा और महिलाओं की अटूट आस्था को फिर से जीवंत कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User