यूपी में कई खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला:मेरठ में सालों से जमे 6 अफसर बुलंदशहर भेजे गए, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में सोमवार देर शाम शासन ने कई खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया। लगभग 14 पेज की पूरी लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में मेरठ सहित यूपी के अन्य कई जिलों के खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम हैं। जिनका तबादला अंतर जनपदीय यानि एक जिले से दूसरे जिले में किया गया। मेरठ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लंबे समय से एक ही जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से तबादला सूची जारी की गई। मेरठ से 6 खंड शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर बुलंदशहर में किया गया है। इसमें मेरठ से जयप्रकाश सिंह को गाजियाबाद, कुसुम सैनी को हापुड़ भेजा गया है। जबकि त्रिवेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार और सुरेंद्र सिंह को बुलंदशहर में नई तैनाती मिली है। वहीं बुलंदशहर से शाहिद हुसैन, कुसुम सिंह और श्याम कुमार का ट्रांसफर मेरठ किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)